मैनपुरी, जनवरी 8 -- घिरोर। थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बुधवार रात अर्जुन पुत्र स्व. सुरेश चंद्र निवासी नगला राय दूध देने के लिए फैजपुर डेयरी पर जा रहा था। तभी रास्ते में रामौतार पुत्र छेदालाल निवासी नगला राय ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रामौतार, सत्यप्रकाश व अभिषेक ने अर्जुन पर फायर कर दिया। एक गोली अर्जुन के पेट में जा लगी। गोली लगने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सच्चिदानंद व थाना प्रभारी अनुज चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल की मां मीरा देवी पत्नी स्व. सुरेश चंद्र ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि आरोपियों से जमीनी विवाद चल रहा है। ...