कौशाम्बी, मई 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाने के सीसीटीम प्रभारी अंशुमान मिश्र ने बताया कि 27 मई की रात हाईवे पर डोरमा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल यात्री को टक्कर मार दिया था। दुर्घटना में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी।जांच के दौरान पता चला कि ट्रेलर चालक तेज रफ्तार में होने के साथ ही लापरवाही से वाहन चला रहा था। दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...