काशीपुर, अगस्त 16 -- काशीपुर। पुलिस ने 12.01 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात कोतवाली में तैनात एसआई देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद फईम पुत्र नफीस अहमद निवासी अंसार कॉलोनी लक्ष्मीपुर पट्टी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में एसआई दिनेश चंद्र सिंह और कांस्टेबल मनोज जोशी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...