युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा
कानपुर, मई 29 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर निवासी बाबू चंदेल उर्फ साहिल ने बताया कि वह पुराना शिवली रोड स्थित राहुल बेकरी के पास खड़ा था। तभी इलाके के एक युवक ने उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे नई शिवली रोड स्थित एक होटल के पास ले जाया गया। जहां पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे कार से उतारकर लाठी-डंडों व रॉड से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पहले एक आरोपी से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। कल्याणपुर के कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पीटे गए युवक का मेडिकल कराया गया है। यह भी पढ़ें- रास्ता देने के विवाद में टेंपो चालक को बेरहमी से पीटा तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.