फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- फिरोजाबाद, उत्तर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर कार सवारों ने एक युवक को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यह देखकर कार सवार वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। द्वारकापुरी निवासी सूर्यांश मंगलवार रात करीब 10 बजे जिम करके घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान टापा चौराहा स्थित महादेव नगर की पुलिया के पास कार सवार लोगों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती उसे कार में बिठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों ने किया दिनदहाड़े युवक का अपहरण युवक के शोर करने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देखकर कार सवार लोग वहां...