युवक को कार ने मारी टक्कर, गंभीर
बुलंदशहर, जून 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अरनिया कमालपुर निवासी रामकुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया। कि उसका भतीजा सचिन 17 मई को ननिहाल जाने के लिए हुसैनपुर गांव से बाहर सड़क किनारे कच्ची पटरी पर अपनी मौसी के पुत्र का इंतजार कर रहा था। तभी एक चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक में मारी टक्कर,युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.