रांची, जनवरी 29 -- रांची। रांची के राजा हाता संस्कृत कॉलेज लेन निवासी मृणाल घोष को ऑनलाइन जॉब्स का झांसा देकर उनसे सात लाख रुपए की ठगी कर ली। मृणाल घोष ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मृणाल ने बताया कि उन्हें 29 अक्तूबर को प्रिया रवि नामक महिला ने फोन किया और अपनी कंपनी के बारे में जानकारी दी। इनवेस्ट करने पर अधिक मुनाफा का लालच दिया। इसके बाद वह लगातार निवेश किया और शुरुआत में उन्हें कुछ मुनाफा भी दिया गया। सात लाख रुपए जब निवेश किया तो फिर उन्हें राशि देने से इंकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...