दुमका, मार्च 21 -- दुमका। पत्नी को विदा करने के लिए जा रहे एक 25 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को शाम में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक संजय किस्कू रानेश्वर के पालोपिसा गांव का निवासी था। युवक को एक संतान भी है। उसकी और पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के कारण एक साल पहले ही पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। युवक साइकिल से रानेश्वर के लावाडीह ससुराल पत्नी को विदा कराने के लिए जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि बेटा बहू को विदा कराने की बात कहकर घर से निकला था। एंबुलेंस चालक ने पुलिस को यहां तक नहीं बताया कि कहां पर...