युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में युवती को जेल भेजा
नोएडा, मई 27 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। लिवइन में रह रहे युवक ने सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज के कमरे में सोमवार रात आत्महत्या कर ली थी। मामले में फेज तीन थाना पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को युवती को जेल भेज दिया। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी 26 वर्षीय सोनू वाजपेई की आगरा के मंडी श्यामनगर की रहने वाली आरती से दोस्ती थी। दोनों वर्ष 2022 से साथ में रह रहे थे। एक साल से सेक्टर-66 श्रमिक कुंज में किराये पर रह रहे थे। आरती बच्चों को पढ़ाती थी, जबकि सोनू बेरोजगार था। यह भी पढ़ें- कंपनीकर्मी ने फंदा लगाकर जान दी इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। सोमवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। रात करीब दस बजे कमरे में सोनू ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.