हापुड़, मई 18 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मानक चौक में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव मानक चौक निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि दिनांक 16 मई को समय करीब 2 बजे वह अपने घर पर था। तभी उसको अपनी मां व बच्चो के चिल्लाने की आवाज आई। उसने अपनी मां व बच्चो के चिल्लाने की आवा सुनी तो वह अपने मां के कमरे की दौड़ पड़ा। वहां जाकर देखा उसकी मां अपने कमरे के बराबर वाले कमरे की खिड़की पर रो-रोकर कह रही थी मेरे लड़के को बचाओ। उसने खिडकी से झांककर देखा तो कमरे के अंदर उसका भाई राजीव फंदे पर लटका हुआ था और एक महिला कमरे में थी। उसने गेट खोलने को कहा तो महिला कहने लगी जब तक ये मर नहीं जाता मैं ग...