इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर 13 मार्च को हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी प्रतीक ने 13 मार्च की शाम करीब पांच बजे अपने ढाबे के पास हाईवे पर डीसीएम के सामने आकर जान गंवा दी थी। घटना से पहले प्रतीक ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी सोनी, सास रेखा देवी और साली शिखा पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान वीडियो और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाकर कार्रवाई की। प्रतीक की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी और शादी के बाद से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी अ...