प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा के सरियापुर में लालगंज के युवक के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। मामले में मृतक के भाई ने प्रेमिका के साथ उसके दो अन्य प्रेमियों को भी आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरेभोरई हरनाहर निवासी 25 वर्षीय प्रदीप गौतम ने शुक्रवार को जेठवारा के सरियापुर नौबस्ता गांव में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर प्रदीप की प्रेमिका ही उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आई थी। उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो आरोप है कि प्रेमिका प्रदीप का मोबाइल और पर्स लेकर जा चुकी थी। मामले में मृतक प्रदीप के भाई संदीप गौतम ने मामले में प्रेमिका, उसके दो अन्य प्रेमियों पर आत्महत्य...