अमरोहा, अप्रैल 14 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में पुलिस की अमानवीयता का एक और बड़ा मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के एक मुकदमे में आरोपी के बीमार बेटे को उठाकर उसे 36 घंटे तक कोतवाली क्षेत्र की भूड़ पुलिस चौकी में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान युवक को प्रताड़ना देकर उसकी मां को फोन पर चीखें सुनाई गईं। इतना ही नहीं चौकी पहुंचे उसके भाई से रिहाई के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस प्रताड़ना की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी लखन सिंह यादव ने सोमवार को चौकी प्रभारी संजीव कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- बीमार बेटे को ले गई पुलिस; चौकी में बंधक बनाकर दी थर्ड डिग्री, मां को फोन पर सुनाई चीखें, तीन सस्पेंड साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। मोहल्ला मोहम्मदी सराय में राशिद उर्फ र...