मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में एक युवक का घर से अपहरण कर मैजिक वाहन में बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी है। चिरैयाकोट थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि एक दिन पूर्व देर रात जब वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन लोग आए और रंजिश को लेकर मुंह दबाकर उसे जबरन एक मैजिक चारपहिया वाहन में डाल लिया। चलती गाड़ी में आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई किया। इससे उसकी आंख, पसलियों और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- रंजिश में युवक की पिटाई, नकदी छीनने का आरोप सिर में चोट के कारण पीड़ित को बार-बार चक्कर आने की शिकायत हो रही है। घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी सुमन ने पुलिस को घटना की सूचना दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.