लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- थाना फूलेहड़ क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी एक युवक गुरुवार की सुबह करीब सात बजे घर से पैदल काम पर निकला था। बताते हैं कि जैसे ही वह भीरा-पलिया रोड के आगे पुलिया के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गुजारा निवासी कल्लू का 37 वर्षीय बेटा विक्रम गुरुवार की सुबह दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए पैदल निकला था। भीरा-पलिया मार्ग के आगे सैफन पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि विक्रम घर का कमाने वाला इकौलिता था, द...