युवक को अचानक हुई खून की उल्टी के बाद मौत, कोहराम
शामली, मई 9 -- एसडीएम न्यायिक के ड्राईवर हर्ष नामदेव की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात युवक को अचानक खून की उल्टी हुई, जिसके बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। शहर के एममएसके रोड स्थित सीताराम कालोनी निवासी 28 वर्षीय हर्ष नामदेव एसडीएम न्यायिक के ड्राईवर के रूप में तहसील में कार्य करता था। बताया जाता है कि देर रात्रि हर्ष ने अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया और अपने घर पहुंचा। खाना खाने के बाद युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसको खून की उल्टी हुई। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में युवक की तबियत बिगड़ी, हुई मौत परिजनों ने अनन फानन में हर्ष को शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने हर्ष को मृतक घोषित कर दिया। हर्ष की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.