फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। फरीदाबाद के नवीन नगर क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित साहिल उर्फ रोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 29-30 अप्रैल की रात निखिल विहार, इस्माइलपुर में अपने परिचित के कमरे पर ठहरा हुआ था। सुबह करीब साढ़े चार बजे उसके कुछ पुराने जानकार जबरन कमरे में घुस आए और उससे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पांच युवक उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर विभिन्न स्थानों पर ले गए, जहां उसके साथ लगातार मारपीट की गई और हथियारनुमा वस्तुओं से हमला किया गया। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई मांग पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे अमन नामक व्यक्ति का साथी होने के...