प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अंदावा चौराहे से शुक्रवार रात एक युवक को कार से अगवा करने के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। उनके पास से अवैध पिस्टल व तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोप है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में अपने की दोस्त का अपहरण कर 70 किमी दूर कौशाम्बी के संदीपन घाट तक ले जाया गया था।पुलिस के अनुसार, गांजा गांव निवासी शुभम सिंह और चकमुंडेरा निवासी शुभम केसरवानी उर्फ शिबु दोस्त हैं। दोनों के बीच रुपये का लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात शिबु ने अपने दो साथी आलोक कुमार और विकास भारतीया उर्फ डिग्गल निवासी महिला ग्राम धूमनगंज के साथ मिलकर शुभम सिंह का अपहरण कर लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लेनदेन के विवाद में युवक को कार में किया अगवा इधर, घटना की ज...