हमीरपुर, अप्रैल 21 -- बिवांर। कार सवार युवकों ने गांव के एक युवक को बेवजह मार-पीटकर अंगौछे से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव की कमलेश कुमारी पत्नी अजय पाल वर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की शाम चार बजे के करीब उसका पुत्र आदित्य कुमार अपने साथियों के साथ गांव के पेट्रोल पंप के पास क्रिकेट खेलने के लिए गया था। शाम को घर आ रहा था। गौशाला के पास कार खड़ी थी। जिसमें सवार अज्ञात युवकों ने बहाने से पुत्र को बुलाया और उसे पकड़कर कार के अंदर डालकर अतरार गांव की तरफ ले गए हैं। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बारातियों से भरी बस को रोका, दूल्हे के चाचा को पुल से फेंक कर मार डाला सूनसान जगह में कार खड़ी करके पुत्र को पीटा और अंगोछा से गला घोंटने की कोशिश की। जिससे पुत्र...