शामली, अप्रैल 4 -- बाबरी। क्षेत्र के एक गांव में युवक के सिर में युवक द्वारा कांच क़ी बोतल मारकर गंभीर घायल कर दिया, की माता द्वारा थाना बाबरी पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया गया हैं। शुक्रवार को रूबी पत्नी संजय शर्मा ने चुनसा युवक के खिलाफ तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा अर्पित व पड़ोस का उसका एक साथी मंटू दोनों ही साईकिल द्वारा खेत में चारा लेने के लिए गए थे, ज़ब वे दोनों चारा लेकर घर वापस आये तभी अर्पित साईकिल को पड़ोस में खड़ी करने के लिए गया था तभी वहाँ पर एक युवक अपने हाथ में खाली कांच क़ी बोतल लेकर पहुंचाऔर अर्पित को गाली गलौच करते हुए उसके सिर में कांच की बोतल मारकर घायल कर दिया घायल युवक की माता रूबी द्वारा थाना बाबरी पर आरोपी खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.