युवक के साथ लाठी डंडे से मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 19 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक के साथ पड़ोस में रहने वाले चार युवकों ने गाली गलौज कर लाठी डंडे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की राम विहार कॉलोनी में रहने वाले सचिन दिल्ली में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पड़ोस में रहने वाले राजू अनिल, विकास व जगली ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक रोकने का कारण पूछने पर चारों गाली गलौज करने लगे। उनके विरोध करने पर चारों ने लाठी डंडे से मारपीट की और बाइक की चाबी छीन ली। शोर मचाने पर चारों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.