रुडकी, अप्रैल 27 -- लक्सर। शोभायात्रा के दौरान युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनोद निवासी टिक्कमपुर ने तहरीर देकर बताया कि 14 अप्रैल को गांव में अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान गांव के अयन पुत्र हरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई प्रवीण को घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...