रामपुर, अप्रैल 12 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी कादिर का बेटा साहिब घर आ रहा था। तभी रास्ते में खड़े कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने बैट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर सादाब,नुमान और खलील के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...