युवक के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी
औरंगाबाद, जून 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के लाला अमौना गांव निवासी राजेश राम ने गांव के ही एक युवक पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में राजेश राम ने बताया कि वह गांव में मुंशी साव की दुकान के सामने से लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन यादव ने उन पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप घटना के दौरान शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.