सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा विहार में घर जा रहे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के मोहल्ला माधोनगर निवासी कार्तिक ने बताया कि वह 29 मार्च की रात को 12 बजे राधा विहार से होकर अपने घर पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे अंकित जैन पुत्र राजेंद्र जैन व अन्य व्यक्ति मिले। आरोप है कि आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक किया और उसके साथ गाली-गलौच की, जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। नगर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.