मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोखुला गांव में गुरुवार को एसकेएमसीएच से बबलू सिंह का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव से लिपटकर बबलू की पत्नी मुनचुन कुमारी बेहोश हो गई। एक साल पहले बबलू सिंह की शादी हुई थी। तीन भाइयों में बबलू छोटा था। बड़ा भाई दिव्यांग हैं। गौरतलब है कि बुधवार की रात राजेपुर ओपी क्षेत्र के खतर्री महानंद गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में बबलू सिंह की मौत हो गई थी। बबलू फुलवरिया चौक से सामान खरीदकर लौट रहा था। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...