मधुबनी, अप्रैल 17 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के चुन्नी ढलान के पास कोसी पश्चिमी तटबंध पर गुरुवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाने के रसियारी कनकी मुसहरी गांव निवासी कारी यादव का 26 वर्षीय पुत्र राजेश यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार, किसी व्यक्ति ने स्वास्थ्य सेवा के डायल 102 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल का एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचा। एम्बुलेंस से घायल राजेश यादव को अस्पताल पर लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ सी बी चौबे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आए घायल युवक का इलाज के दौरान मौत डॉ चौबे ने बताया कि अस्पताल पर युवक का शव मृत अवस्था में ही लाया गया था। उसके बाद मृतक के परिजन शव ...