मधुबनी, जून 17 -- मधेपुर,निज संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक 19 वर्षीय युवती के साथ एक युवक द्वारा शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक उस युवती को निकाह करने का भरोसा दिलाकर करीब सालभर से शारीरिक व मानसिक शोषण करते आ रहा था। युवक व युवती मधेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं। इस संबंध में पीड़ित युवती ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें 23 वर्षीय युवक सहित उसके परिवार के सात लोगों को नामजद किया गया है।

आरोपों का विवरण एफआईआर के अनुसार, युवती मधेपुर थाने के एक गांव की हैं। आरोप है कि मधेपुर थाना के ही एक गांव का युवक उसे शादी का सब्जबाग दिखाकर करीब सालभर से शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था। बीते आठ जून को युवक पीड़िता को भगाकर यूपी के गोरखपुर पहुंच गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि इसके बाद युवक को उसकी मां ने निक...