सीवान, जनवरी 6 -- सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के लपाता युवक का अब तक पता नही चलने से परिजन परेशान है व अनहोनी की अशांका से चितिंत है। परिजन काफी दिनों से खोजबीन कर रहे हैं। लापता युवक मुबारकपुर गांव निवासी बलिराम पंडित के पुत्र शैलेश कुमार पंडित है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि बीते नवंबर माह में घर से सीवान के लिए निकला था। अपने दोस्तों के पास लेकिन कई दिन बीत गया ना युवक आया नही उसका फोन, तब परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परिजन चैनपुर ओपी में आवेदन दिए है. चैनपुर ओपी के पीएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश की जा रही है। कालाजार को लेकर आशा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित सिसवन। रेफरल अस्पताल में सोमवार को आशा कार्यकर्त्ताओ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कालाजार से बचा...