मुंगेर, मार्च 10 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर युवक को आंध्र प्रदेश ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोहनपुर निवासी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई अमित कुमार सिंह (26 वर्ष) 4 फरवरी से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि, गांव के ही कुछ लोग उसे अपने साथ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा लेकर चले गए। पीड़ित आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपितों से पूछताछ की तो उन्होंने 21 फरवरी को अमित को वापस भेजने की बात कही। इसी दौरान 22 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे अमित का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और अबतक वह घर नहीं लौटा है। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.