जहानाबाद, जुलाई 1 -- जहानाबाद। साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके दो बैंक खातों से एक लाख 96 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने एसपी को आवेदन देकर कानूनी कार्रबाई करने की मांग की है। खबर के अनुसार राघवेंद्र शर्मा पटना जिले के खीरीमोड़ थानांतर्गत मुंगिला गांव के निवासी हैं। वे वर्तमान में शहर के शक्ति नगर भी.टी. स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हैं। उन्होने पुलिस को बताया है कि 29 जून को अचानक उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और उसने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। जब दोबारा चालू हुआ तो उनके फोन पर दो मैसेज आए। अपराधियों ने उनके दो बैंक खातों से उक्त रुपयों की निकासी कर ली। इसके बाद 30 जून को उन्होंने साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वे साइबर थाने गए, तो वहां...