युवक के बैंक खाते से सवा लाख रुपये निकले
गुड़गांव, सितम्बर 12 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। मोबाइल स्क्रीन पर यूपीआई वेरीफिकेशन का लिंक आने पर उसमें पासवर्ड डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसके खाते से करीब सवा लाख रुपये निकल गए। थाना साइबर अपराध, मानेसर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के सारण के गांव अमांव निवसी अखिलेश राय मौजूदा समय में गांव मानेसर में किराये के कमरे में रह रहे हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। चार सितंबर को उनके मोबाइल पर यूपीआई वेरीफिकेशन का लिंक आया। इस लिंक को हटाने का प्रयास किया, लेकिन यह नहीं हटा। जब इसमें यूपीआई पासवर्ड डाला तो यह हट गया। आरोप है कि अगले दिन पांच सितंबर की शाम को उसके खाते से सवा लाख रुपये दो अलग-अलग खातों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेज दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.