युवक के पेट में हंसिया गोदा, आंत निकलने से गई जान
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र खेतलपुर गांव में शनिवार को छेड़खानी के विरोध पर युवक के पेट में हंसिया गोद दिया गया। आंत बाहर निकलने से शीतल पासवान के पुत्र लोकेश पासवान (26) की मौत हो गई। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। गंभीर हालत में लोकेश पासवान ने रविवार को अहियापुर पुलिस को फर्द बयान दिया था। इसमें राहुल कुमार दास, सिकंदर दास, किशोरी दास को आरोपित किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, प्रभारी थानेदार मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बहरहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। शव का पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.