युवक के पास मिली 525 ग्राम अफीम
शाहजहांपुर, मई 23 -- बंडा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 525 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बंडा-बिलसंडा मार्ग पर मकसूदापुर नहर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र निवासी गांव भिलईया, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत बताया। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल से 525 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- युवक के पास मिली 525 ग्राम अफीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.