हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी दिलीप गुप्ता ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई अमरदीप गुप्ता (20) 11 अप्रैल की शाम हिंदू अस्पताल में ड्यूटी पर गया था। 12 अप्रैल की सुबह वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। युवक का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट 1 इंच है और वह हरी शर्ट और जींस पहने था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पांच दिन बाद भी नहीं लापता ग्रामीण का नहीं लगा पता यह भी पढ़ें- युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...