गिरडीह, फरवरी 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र पर्वतुडीह गांव के 28 वर्षीय युवक गौतम कुमार राय की शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो जाने से परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में लोगों ने बताया कि गौतम को करीब दस साल पूर्व में संभवतः कुत्ता, बिल्ली अथवा किसी हिंसक पशु ने नोच लिया था। जिसमे उसके परिजन उसे समय पर एंटी रैबीज की दवा नहीं दिला सके थे। इसी क्रम में रैबीज का जहर/विष पूरे शरीर में फैल गया। एक सप्ताह पूर्व उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे उपचार के लिए उसे गिरिडीह, धनबाद, रांची एवं पटना ले जाया गया। इलाज दौरान शुक्रवार को पटना में उसकी मौत हो गई। बताया कि अपने घर में इकलौता पुत्र था। घटना के बाद उसकी पत्नी एवं एक छोटी बच्ची के समक्ष दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.