मधुबनी, मई 24 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र के धौसही गांव निवासी राम कुमार मंडल का 19 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मंडल पिछले 19 मई से घर से गायब हो गया है।गायब होने की सूचना थाना पुलिस को दी गई है प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने इस बाबत बताया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लड़के की खोजबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि लड़का कहीं दिखता है तो इसकी सूचना फुलपरास थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...