बदायूं, अप्रैल 18 -- नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी मिठाई विक्रेता संजीव शर्मा ने एक युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष से क्षेत्र के लोगों पर अनावश्यक दबाव बनाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। अन्य स्थानीय निवासियों ने भी मौखिक रूप से ऐसी शिकायतें की हैं, किंतु भयवश कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी है। यह भी पढ़ें- महिला की स्कूटी रोक की अभद्रता, बनाया दबाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...