नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख गांव में रहने वाले युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अजय कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को अचानक उनके खाते से 20,980 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को जैसे ही खाते से रुपये निकाले जाने का पता चला, उसने तुरंत बैंक प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर सेल की टीम द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.