बुलंदशहर, फरवरी 15 -- क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी शोभित ने बताया कि विगत गुरुवार सुबह को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक आनलाइन कंपनी का कर्मी बताया। साथ ही घरेलू उत्पाद सस्ती दरों पर देने की बात कहीं। जिसकी बातों में शोभित आ गया। साथ ही उसने खाते से संबंधित जानकारी जुटाई और मोबाइल पर आया ओटीपी भी बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से छह हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...