बरेली, दिसम्बर 2 -- आंवला। गांव रसूला के राहुल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आंवला की एक बैंक में उनका अकाउंट है, जब उसने अपने खाते का स्टेटमेंट चेक किया तो मालूम पड़ा कि उसमें से 50 हजार निकाल लिए गए। जबकि उसने उस दिन कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं किया। साइबर क्राइम में शिकायत की तो खाते को फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...