रांची, अप्रैल 14 -- रांची। दीपाटोली निवासी सुजीत कुमार के खाते से साइबर साइबर अपराधियों ने 1.50 लाख की अवैध निकासी कर ली। सुजीत ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुजीत ने पुलिस को बताया कि आठ अप्रैल को उनके मोबाइल पर राशि निकासी का मैसेज आया। उनका कहना है कि राशि निकासी से पहले न तो उन्होंने किसा को खाते की जानकारी दी थी और न ही ओटीपी ही आया था। उनके क्रेडिट कार्ड से ब्लींककीट से डेढ़ लाख रुपए की खरीदारी कर ली गई।। अब तक पुलिस को साइबर ठगों की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- बांका में एइपीएस के जरिए साइबर ठगी का नया जाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.