रांची, मार्च 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पंडरा शांति नगर के रहने वाले राहुल कच्छप की आत्महत्या के मामले में फोन नंबरधारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के भाई रौशन कच्छप की ओर से पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई राहुल आत्महत्या करने से पहले किसी से फोन पर बात करते हुए अपनी जान दी है। दावा किया है कि फोन नंबर धारक के उकसाने की वजह से ही उसके भाई ने जान दी है। रौशन ने पुलिस को बताया कि उनका भाई रंग-रोगन का काम किया करता था। काम करने के लिए 22 फरवरी को घर से निकला। लेकिन, कुछ ही देर में वह वापस घर आ गया। उस वक्त उसकी भाभी घर पर ही थी। दोपहर एक बजे पता चला कि राहुल ने बिजली के तार को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...