फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- कायमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम घसिया चिलौली में युवक की आत्महत्या के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी सतीश चन्द्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र शिवमंगल उर्फ शिवा की शादी 18 नवंबर 2024 को गंगानगर कॉलोनी, थाना कादरी गेट निवासी संजना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही संजना सोशल मीडिया पर रील बनाने और मोबाइल पर अनावश्यक बातचीत में लगी रहती थी, जिसका शिवमंगल विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पिता का आरोप है कि संजना पड़ोस के युवक अनुज गौतम से लगातार मोबाइल पर बातचीत करती थी। जिससे उनका पुत्र मानसिक रूप से परेशान रहने लगा थ...