सहारनपुर, अप्रैल 13 -- बड़गांव, संवाददाता। गांव मोरा निवासी 25 वर्षीय विशाल पुत्र सुखबीर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों सहित आठ के खिलाफ थाना बड़गांव में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक ने आत्महत्या करने से पूर्व वीडियो बनाया था, जिसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दो दरोगाओं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले एक्शन लिया और मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मोरा निवासी विशाल ने विधवा भाभी के साथ विवाह करने का दबाव बनाने पर आठ अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर हसनपुर लोटनी में फ्लाईओवर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने जान देने से पहले वीडियो बनाकर अपनी भाभी, उसके भाई, बहनोई सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.