देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया पिकेट के समीप अपहरण की आशंका को लेकर एक स्कॉर्पियो सवार युवकों को मोहल्लेवासियों ने घेर लिया। उस दौरान लोगों ने दो युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई भी कर दी, वहीं चार युवक मौके से भाग निकलने में सफल रहे। उधर दोनों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। वहीं घटना के दौरान जिस स्कॉर्पियो से सभी युवक पुनिसया पहुंचे थे, उसका शीशा भी भीड़ ने तोड़ दिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पीड़ित 25 वर्षीय राहुल कुमार ने बताया कि एक स्कॉर्पियो पर सवार छह युवक मोहल्ला पहुंचे। लोगों से उसका नाम बताते हुए पूछताछ करने लगे। राहुल उस समय घर से बिलासी की ओर जा रहा था। लोगों से जानकारी मिलने पर वह उनके पास पहुंचा। युवकों ने उसे जबरन गाड़ी म...