जौनपुर, मार्च 9 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार की रात नगर के गजराजगंज स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए युवक के अपहरण का मामला सुलझाते हुए अपहृत 25 वर्षीय युवक देवांश शुक्ला को सकुशल बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर शाम मधुपुर से रामपुर हरगिर जाने वाले मार्ग के पास आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय राहुल सिंह, 27 वर्षीय मयंक पाण्डेय और 18 वर्षीय सोमिल सिंह शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना मुंगराबादशाहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रेडमी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.