उन्नाव, जनवरी 8 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सिन्दूरिया गांव के रहने वाले युवक की संदिग्ध हालत में मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। अजगैन थाना क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय बालकिशन पुत्र बुद्धीलाल बुधवार को अपने दोस्तों राजू पुत्र दुलारे और देशराज के साथ माखी थाना क्षेत्र के रुपई गांव निवासी राकेश सरदार के फार्म पर काम करने गया था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान कुछ देर बाद अचानक बालकिशन की तबीयत बिगड़ गई। यह देख उसके साथी घबरा गए और उसे तत्काल गांव के एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद फार्म संचालक रमेश सरदार से गुरुवार सुबह बालकिशन का शव उसके...