बाराबंकी, मार्च 9 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव में पास युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन परिजनों में अभी भी आक्रोश बना है। परिजन हत्यारों को फांसी दिये जाने की बात कह रहे हैं। रविवार को पीड़ित के घर पहुंचे कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया। लखनऊ जनपद महिंगवां थाना क्षेत्र के श्री राम पुरवा के मजरा सुभान नगर निवासी मिथुन कुमार रावत (22) पुत्र छविनाथ की गांव के ही विपक्षी लोगों ने कुर्सी थाना क्षेत्र में मदारपुर गांव के पास धारदार हथियार से शुक्रवार की रात हत्या कर दी थी। इस मामले में नामजद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मामला दो समुदायों का जुड़ा होने से गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। लेकिन माता-पिता बहन खाना पीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.