रायबरेली, जनवरी 29 -- रेलकोच,संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का घर के अंदर शव मिला। मृतक की एक आंख और हाथ के नाखून गायब मिले। जबकि सिर के पास पड़े खून को देखकर गांव के लोगों ने हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है, मृतक घर पर अकेला रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय राजकुमार निर्मल उर्फ गुड्डू (28) पुत्र स्व. छोटेलाल कानपुर शहर में एक बिस्कट फैक्ट्री में काम करता था। युवक का एक भाई मां की हत्या में जेल से रिहा होने के बाद वापस घर नहीं आया। जबकि दूसरा भाई बीते कई वर्षो से लापता है। बीते दो दिन पहले युवक कानपुर से अपने गांव आया था। गुरूवार सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों को...